AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

एशिया रग्बी अंडर-18 चैम्पियनशिप 2025 के लिए भारत की टीम घोषित

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मुंबई, 6 सितम्बर 2025: इंडियन रग्बी फुटबॉल यूनियन ने चीन के होह्होट में 13 और 14 सितम्बर को होने वाली एशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-18 रग्बी 7s चैम्पियनशिप 2025 के लिए भारत की अंडर-18 बॉयज़ और गर्ल्स टीम का ऐलान कर दिया है।

टीम का चयन कोलकाता स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के नेताजी सुभाष ईस्टर्न सेंटर में 1 अगस्त से चले राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के बाद किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों की फिटनेस, तकनीकी कौशल और टीम समन्वय पर विशेष फोकस रहा।

इससे पहले खेेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 (बिहार) और जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप 2025 (देहरादून) ने खिलाड़ियों की पहचान और चयन में अहम योगदान दिया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

टीम की घोषणा करते हुए राहुल बोस, अध्यक्ष – इंडियन रग्बी फुटबॉल यूनियन ने कहा –
“हमारे अंडर-18 खिलाड़ी भारतीय रग्बी का भविष्य हैं। यह प्रतियोगिता उनके लिए एशिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों से मुकाबला करने का सुनहरा अवसर है। खेेलो इंडिया और जूनियर नेशनल्स ने नई प्रतिभाओं को सामने लाने में बड़ी भूमिका निभाई है। हमें भरोसा है कि यह खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का परचम लहराएँगे।”

इस बार बॉयज़ टीम पूल-ए में हांगकांग चाइना, चीन और क़तर से भिड़ेगी, जबकि गर्ल्स टीम पूल-डी में मलेशिया, जापान और उज्बेकिस्तान जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ उतरेगी।

बॉयज़ टीम की कप्तानी ओडिशा के बिद्याधर माझी करेंगे, वहीं बिहार के सागर प्रकाश उप-कप्तान होंगे। कई खिलाड़ी पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगे, जिनमें पुष्पेंद्र, प्रणव विलास गवित, अरुण प्रजापत, प्रियांशु कुमार और आत्मा मुर्मू शामिल हैं। वहीं अंडर-20 टीम का हिस्सा रहे अजित नाग, भरत किसन, चरन हेम्ब्रम, गोल्डन कुमार, सागर प्रकाश और शिवम को भी मौका मिला है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कप्तान बिद्याधर माझी ने कहा –
“भारत की कप्तानी करना मेरे लिए गर्व की बात है। हमने कड़ी मेहनत की है और पूरी टीम आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेगी।”

गर्ल्स टीम की कमान बिहार की अंशु कुमारी के हाथों में होगी और उप-कप्तानी राजस्थान की मुस्कान पिपलोड़ा करेंगी। पहली बार शामिल हुईं खिलाड़ी हैं – अनीता मुर्मू, सुशीला, अनुष्का, समृद्धि और रायमणी मुर्मू। वहीं अंडर-20 अनुभव रखने वाली आरती कुमारी, अल्पना कुमारी, अंशु कुमारी, मामली सिंह और मुस्कान पिपलोड़ा टीम की ताकत बढ़ाएँगी।

कप्तान अंशु कुमारी ने कहा –
“भारत का नेतृत्व करना मेरे लिए सपनों जैसा है। हमारी टीम आत्मविश्वास से भरी है और हम बड़ी टीमों का डटकर सामना करेंगे।”

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बॉयज़ टीम को पूर्व ऑस्ट्रेलियाई 7s स्टार सैमुअल मायर्स कोच करेंगे, जिन्हें पूर्व भारतीय कप्तान वाहबिज भरूचा असिस्ट करेंगी। गर्ल्स टीम को कियानो फोरी प्रशिक्षित करेंगे और उनके सहायक होंगे अरुण डागर।