राज्यभर में चल रहे राजस्व महाअभियान में अब चौथे चरण की तैयारी पूरी

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार में 16 अगस्त से 20 सितंबर तक चल रहे राजस्व महाअभियान के तहत अब चौथे चरण की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने सभी प्रमंडलीय आयुक्तों और जिलाधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

अभियान के पहले चरण में जमाबंदी पंजी की प्रति और आवेदन प्रपत्र का प्रिंट निकालने के साथ-साथ अंचल स्तर पर माइक्रो प्लान तैयार किया गया। दूसरे चरण में इन दस्तावेजों का वितरण किया गया, जबकि तीसरे चरण में हल्का स्तर पर कैंप लगाकर आवेदनों को स्वीकार किया जा रहा है। अब 21 सितंबर से चौथे चरण में इन सभी आवेदनों को दाखिल-खारिज और परिमार्जन प्लस पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा।

इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि शिविर में प्राप्त हर आवेदन को तारीख, हल्का और मौजा वार फाइल फोल्डर में सुरक्षित कर गैल्वनाइज्ड बॉक्स में रखा जाए। इसके बाद दस्तावेजों को स्कैन कर पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। हर कर्मी को प्रतिदिन 200 आवेदन स्कैन करने और कम से कम 25 आवेदन ऑनलाइन अपलोड करने का लक्ष्य तय किया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

आवेदन अपलोड होते ही आवेदक को एसएमएस के जरिए आवेदन संख्या मिलेगी, जिसके माध्यम से वे बिहारभूमि पोर्टल पर अपने आवेदन की स्थिति ट्रैक कर सकेंगे। विभाग ने यह भी साफ किया है कि यह कार्य केवल प्रशिक्षित कर्मियों से ही कराया जाएगा ताकि किसी तरह की गलती न हो।

पांचवें चरण में सभी आवेदनों का निष्पादन किया जाएगा, जिसके लिए अलग से निर्देश जारी किए जाएंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article