कांग्रेस ने वायरल किया पीएम मोदी की मां का AI वीडियो बिहार चुनाव से पहले बढा बवाल भड़क उठी भाजपा..

Rajan Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर दरभंगा में विवादित टिप्पणी प्रकरण के बाद कांग्रेस एक बार फिर से भाजपा के निशाने पर है इस बार कांग्रेस पर सीधे-सीधे पीएम मोदी की मां का अपमान करने का आरोप लगा है. कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया AI से वीडियो का इस्तेमाल कर पीएम मोदी पर निशाना साधा.

आपको बता दे कि बिहार कांग्रेस की ओर से 10 सितंबर को ऑफिशियल एक्स हैंडल से प्रधानमंत्री मोदी और उनके मां हीराबेनी का AI वीडियो शेयर किया गया था AI वीडियो में पीएम मोदी और उनकी दिवंगत मां हीराबेन जैसे दिखने वाले दो किरदार दिखते हैं इस वीडियो के जरिए कांग्रेस ने दिखाया कि सपने में पीएम मोदी की मां कहती है.

पहले नोटबंदी करके मुझे बैंक के बाहर लाइन में लगने पर मजबूर किया अब बिहार में मेरा नाम लेकर राजनीति की जा रही है मेरा नाम लेकर बैनर और पोस्ट बनवाकर छपवा रहे हैं राजनीति के नाम पर तुम और कितना गिरोगे संभल जाओ सुधर जाओ.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

वहीं अब भाजपा भी इस वीडियो को लेकर कांग्रेस पर लगातार निशाना साध रही है भाजपा ने कहा कि इस मामले को चुनाव आयोग तक ले जाएगी भाजपा प्रवक्ता शहजाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इस वीडियो के साथ सारी हदें पार कर दी है

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article