AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बिहार चुनाव: आरोप-प्रत्यारोप तेज, विजय सिन्हा ने कांग्रेस-राजद पर साधा निशाना

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। लगातार आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है और बड़े नेताओं के दौरे भी तेज हो गए हैं। हाल ही में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने बिहार में चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस और राजद पर “घुसपैठियों” को संरक्षण देने और तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया था। अब इस पर पलटवार के बाद उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भी विपक्ष पर तीखा हमला बोला है।

घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप

विजय सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस और राजद मिलकर देश में घुसपैठियों को बढ़ावा दे रहे हैं और सरकारी योजनाओं का लाभ उन्हें दिलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पूरे देश को धर्मशाला बनाने का खेल खेल रही है और राजद अब उसी राह पर चल रहा है।

भ्रष्टाचार के प्रतीक बताए लालू यादव

डिप्टी सीएम ने लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लालू यादव भ्रष्टाचार के सबसे बड़े प्रतीक हैं और अब कांग्रेस के साथ मिलकर घुसपैठियों को स्थापित करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने जनता से सचेत रहने की अपील करते हुए कहा कि विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं के फैसलों पर भ्रम फैलाकर राष्ट्र को कमजोर करना चाहता है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कांग्रेस नेताओं पर व्यंग्य

राजधानी पटना में कांग्रेस की CEC बैठक को लेकर विजय सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस के नेता चुनाव के समय सिर्फ पिकनिक मनाने आते हैं। दशकों तक सत्ता में रहकर इन्होंने राजनीति को अपनी जागीर समझ लिया है। लेकिन बिहार की जनता परिवारवाद और जमींदारी की राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अब राजा या रानी के पेट से पैदा होकर कोई शासन नहीं कर सकता।

तेजस्वी पर पलटवार

तेजस्वी यादव के बयान पर कि उनकी सरकार बनने पर हर हाथ को रोजगार मिलेगा, विजय सिन्हा ने कहा कि रोजगार छीनने वाला रोजगार कैसे देगा? उन्होंने आरोप लगाया कि नियुक्ति के नाम पर जमीन हड़पने वाले और बिहार की छवि खराब करने वाले लोगों पर जनता भरोसा नहीं करेगी। उनके मुताबिक, राजद और कांग्रेस ने “जात-पात, भ्रष्टाचार और अपराध” को बढ़ावा देकर बिहार को पीछे धकेला है।

राहुल गांधी पर निशाना

राहुल गांधी को लेकर भी विजय सिन्हा ने तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बार-बार झूठे आरोप लगाकर अदालत में माफी मांगते हैं और फिर वही हरकत दोहराते हैं। ऐसे नेता न तो जिम्मेदारी निभा सकते हैं और न ही जनता के विश्वास पर खरे उतर सकते हैं।