बिहार चुनाव 2025: भाजपा की पहली सूची जारी, नंद किशोर यादव का टिकट कटा, रत्नेश कुशवाहा को मिला मौका

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भाजपा ने मंगलवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इस सूची में बड़े बदलाव किए गए हैं। सबसे बड़ा चौंकाने वाला निर्णय पटना साहिब सीट से वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव का टिकट काटा जाना रहा। पार्टी ने उनकी जगह रत्नेश कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया है।नंद किशोर यादव सात बार विधायक रह चुके हैं और भाजपा के वरिष्ठ नेता माने जाते हैं। टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने संयमित प्रतिक्रिया दी और पार्टी के फैसले को स्वीकार किया। अपने बयान में उन्होंने कहा —“मैं भाजपा के निर्णय के साथ हूँ।

पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया है, मुझे कोई शिकायत नहीं है। नई पीढ़ी का स्वागत और अभिनंदन करता हूँ। पटना साहिब की जनता ने मुझे लगातार सात बार विजयी बनाया, उनके स्नेह और समर्थन को मैं कभी नहीं भूल पाऊँगा। सभी का आभार।”भाजपा की इस पहली सूची में कई दिग्गज नेताओं को फिर से मौका मिला है। इनमें सम्राट चौधरी (तारापुर), विजय कुमार सिन्हा (लखीसराय), तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, डॉ. प्रेम कुमार, मंगल पांडे, कृष्ण कुमार ऋषि, राम नारायण मंडल और नितिन नबीन जैसे नाम शामिल हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article