BIG BREAKING- राजधानी पटना में अपराधी बेखौफ, सुबह-सुबह बाइक सवार अपराधियों ने सचिवालय कर्मचारी से लूट लिए 6 लाख

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- patna- राजधानी पटना में पुलिस का इकबाल खत्म बेखौफ अपराधी लगातार घटनाओं को दे रहे अंजाम ताजा मामला पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र के पूर्वी लोहानीपुर पुस्तकालय लेन का है।

 

जहां स्थित बाइक सवार अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दे अपराधी हुए फरार मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित सचिवालय कर्मी जमीन रजिस्ट्री कराने के लिए 6 लाख कैश गांधी मैदान स्थित एसबीआई बैंक से निकाल कर कदमकुआं थाना क्षेत्र के पूर्वी लोहनी पर पुस्तकालय लेन रिक्सा से पहुंचे जहां से उतरकर वो पैदल अपने घर रेलवे हुंसर रोड जाने के लिए पुस्तकालय लेन के लिए जा रहे थे तभी बैंक से ही रेकी कर रहे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

एक बाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने पीड़ित सचिवालय कर्मी से 6 लाख रुपए रखे झोले को छिनतई कर फरार हुए घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची कदमकुआं थाने की पुलिस और टाउन डीएसपी अशोक कुमार पहुंच घटना की जांच और जानकारियां हासिल की है ।

 

गौरतलब हो की पटना में कोड़ा गैंग के सदस्यों द्वारा ऐसे घटनाओं को अंजाम दिया गया है लिहाजा पुलिस कोढ़ा गैंग सहित अन्य एंगल पर भी जांच कर जल्द मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article