दो बाइक के आमने सामने हुई टक्कर, एक महिला समेत तीन लोग घायल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK-रिसियप थाना क्षेत्र के एनएच 139 पर सरदार होटल के समीप शनिवार को दो बाइक के आमने सामने की टक्कर में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 वाहन ने घटना स्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जहां उनका इलाज किया गया। सदर अस्पताल में घायलों को लेकर पहुंचे डायल 112 के पुलिस जवान राजेंद्र सिंह ने बताया कि जानकारी मिली कि सरदार होटल के समीप दो बाइक की आमने सामने की टक्कर हुई है।

सूचना मिलने पर अविलंब वहां पहुंचकर रिस्क्यू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जाता है कि एक बाइक सवार भैयाराम सिंह अपनी पत्नी के साथ औरंगाबाद से पूजा करने मां सतबहिनी मंदिर जा रहे थे और अंबा से नारायणा मेडिकल कॉलेज के दो छात्र अंबा की तरफ से औरंगाबाद की तरफ से आ रहे थे और होटल के समीप दोनो की बाइक आमने सामने टकरा गई और चारो घायल हो गए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article