चर्चित लेखक व निर्देशक इकबाल दुर्रानी पहुंचे भागलपुर, कहा- अब फूल और कांटे के बाद जल्द रिलीज होगा फूल और कांटे पार्ट 2।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

भागलपुर फिल्म इंडस्ट्रीज के चर्चित लेखक व निर्देशक भागलपुर बौंसी के रहने वाले इतवार दुर्रानी आज भागलपुर पहुंचे उन्होंने कहा कि मैंने कई अभिनेता और अभिनेत्री को बनाया है जिसकी पहली फिल्म का लेखक होने का भी मुझे सौभाग्य प्राप्त है, फूल और कांटे जैसे चर्चित फिल्म के लेखक इकबाल दुरानी ने कहा फूल और कांटे के बाद अब फिल्म के परदे पर फूल और कांटे पार्ट 2 देखने को मिलेगा जिसमें कई लोकेशन भागलपुर व भागलपुर के आसपास के क्षेत्र के होंगे साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्रीय कलाकार भी इस फिल्म में काम करेंगे। इकबाल दुरानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि फूल और कांटे के गाने को आप लोगों ने सुना होगा जिसके बोल थे धीरे-धीरे प्यार को बढ़ाना है लेकिन अब यह गाने के बोल बदल जाएंगे अब जल्दी-जल्दी प्यार को बढ़ाना है जैसे बोल गाने में सुनने को लोगों को मिलेंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

आज इकबाल दुरानी द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन तपोवर्धन संस्थान में किया गया उन्होंने कहा कि मैं एक महीने तपोवर्धन में ही अपना इलाज कराऊंगा उसके बाद इस एक महीने में फिल्मों की स्क्रिप्ट को भी यही तैयार करूंगा। प्रेस वार्ता के दौरान इकबाल दुर्रानी के साथ-साथ तपोवर्धन के कई पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article