वाहन चेकिंग के दौरान चांदी और लाखों रुपए बरामद, 2 संदिग्ध गिरफ्तार

Puja Srivastav
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR डेस्क। बिहार में इन दिनों वाहनों की चेकिंग हो रही है। वाहन चेकिंग के दौरान कई संदिग्ध बरामदगी भी हो रही है। इसी कड़ी में पटना पुलिस ने एक स्कॉर्पियों वाहन से 2.885 किलोग्राम चांदी और 4 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं। पुलिस फिलहाल इस मामले में जांच कर रही है। पुलिस ने चांदी और नकदी के साथ दो लोगों को भी हिरासत में लिया है।

दरअसल, पूरा मामला पटना के दीघा टॉप जेपी सेतु पर तैनात पुलिस ने वाहन जांच के दौरान बड़ी बरामदगी की है। जांच के क्रम में एक स्कॉर्पियो वाहन से 2.885 किलोग्राम चांदी और 4 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बरामद चांदी, नकदी और स्कॉर्पियो वाहन के साथ दो लोगों को हिरासत में लिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सभी को दीघा थाना को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और बरामद सामग्री के संबंध में आवश्यक पूछताछ की जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article