मुंगेर पैक्स चुनाव में विजय प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा आतिशबाजी में विवाद, घायल हुआ वृद्ध, इलाज के लिए रेफर

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुंगेर में पैक्स चुनाव का साइड इफेक्ट देखने को मिला जहां विजय प्रत्याशी के समर्थकों के द्वारा पहले पड़ाका फोड़ने को लेकर कुछ लोगों के साथ किया विवाद उसके बाद कुछ लोगों के द्वारा एक युवक की पिटाई कर दी गई उस युवक को बचाने आए वृद्ध की भी लोगों ने पिटाई कर दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । जिसको इलाज के लिय मुंगेर सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

पूरा मामला मुंगेर जिला के हवेली खड़गपुर अनुमंडल स्थित गंगटा थाना क्षेत्र के बनौली गंगा का है जहां विगत रात एक 65 वर्षीय वृद्ध रामदेव यादव को पीट कर घायल कर दिया । दरअसल पैक्स चुनाव में विजय प्रत्याशी के समर्थकों के द्वारा जब जीत की खुशी में आतिशबाजी की जा रही थी तो रामदेव यादव के भतीजे के साथ उन लोगों का झगड़ा इस विषय को लेकर हो गया कि उसने दूसरे पक्ष के लिए चुनाव में काम किया था।मारपीट की सूचना के बाद चाचा रामदेव और अन्य लोग मामला शांत करवा चले आए । उसके बाद भी कुछ लोगों के द्वारा हथियारों के साथ रामदेव यादव के घर पे हमला बोल दिया गया। जिसमें रामदेव यादव बुरी तरह घायल हो गए । जिसके बाद परिजनों के द्वारा 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया गया जिसके बाद घायल को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहां से घायल का बेहतर इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार घटना को ले आवेदन देने को कहा गया है आवेदन के बाद कार्रवाई की जाएगी ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article