नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर संजीव श्रीवास्तव ने दी बधाई, किया भव्य स्वागत

Puja Srivastav
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR डेस्क। पटना भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन नबीन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। इसी क्रम में पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन के सीएमडी संजीव श्रीवास्तव ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं और जमकर स्वागत किया।

इस अवसर पर संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि नितिन नबीन का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनना उनके लंबे राजनीतिक अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण और कुशल नेतृत्व का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि नितिन नबीन के नेतृत्व में पार्टी नई ऊंचाइयों को छुएगी और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

बताया गया कि इस मौके पर समर्थकों और शुभचिंतकों के बीच उत्साह का माहौल रहा। स्वागत कार्यक्रम के दौरान नितिन नबीन के पक्ष में नारे लगाए गए और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की गई।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

संजीव श्रीवास्तव ने यह भी कहा कि बिहार के लिए यह गर्व की बात है कि राज्य के एक नेता को राष्ट्रीय स्तर पर इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली है। कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न वर्गों के लोग मौजूद रहे और सभी ने नितिन नबीन को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article