मकर संक्रांति पर सियासी सौहार्द का संदेश: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चेतन आनंद और चिराग पासवान के दही-चूड़ा भोज में की शिरकत

Puja Srivastav
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: मकर संक्रांति के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को राजधानी पटना में आयोजित दही-चूड़ा भोज कार्यक्रमों में शिरकत कर सामाजिक सौहार्द और आपसी समन्वय का संदेश दिया। मुख्यमंत्री अलग-अलग राजनीतिक दलों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए।

सबसे पहले मुख्यमंत्री जदयू विधायक चेतन आनंद के आवास, 12/20 मंत्री एन्क्लेव, गर्दनीबाग में जनता दल (यूनाइटेड) द्वारा आयोजित दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम में पहुंचे। इस अवसर पर चेतन आनंद ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, सांसद लवली आनंद, विधायक श्याम रजक, रत्नेश सादा, पूर्व सांसद आनंद मोहन सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इसके बाद मुख्यमंत्री लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा 1-व्हीलर रोड, शहीद पीर अली खां मार्ग स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह, सांसद अरुण भारती, विधायक मुरारी प्रसाद गौतम, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article