BMC Election 2026: कौन बनेगा मुंबई का राजा? 29 नगर निगमों के नतीजे आज, एग्जिट पोल में BJP–शिंदे सेना को बढ़त

Puja Srivastav
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: महाराष्ट्र में करीब चार साल के लंबे इंतजार के बाद 29 नगर निगमों के चुनावों के नतीजे आज (शुक्रवार) घोषित किए जा रहे हैं। राज्य के 893 वार्डों में कुल 15,931 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला सुबह 10 बजे से शुरू हुई मतगणना के साथ हो रहा है। दोपहर तक प्रमुख रुझान और नतीजे सामने आने की उम्मीद है।

सबसे ज्यादा चर्चा बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) को लेकर है। देश का सबसे अमीर नगर निगम माने जाने वाले बीएमसी का बजट 74,400 करोड़ रुपये से अधिक है। यहां 227 सीटों पर चुनाव हुए थे, जिनमें बहुमत के लिए 114 सीटें जरूरी हैं। एग्जिट पोल्स में महायुति (भाजपा और एकनाथ शिंदे की शिवसेना गठबंधन) को स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है।

एग्जिट पोल्स के अनुमान के मुताबिक बीएमसी में सीटों की स्थिति इस प्रकार हो सकती है:

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
  • भाजपा–शिंदे गठबंधन (महायुति): 130 से 150 सीटें
  • शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) + एमएनएस गठबंधन: 58 से 68 सीटें
  • कांग्रेस + वीबीए गठबंधन: 12 से 16 सीटें
  • अन्य/निर्दलीय: 6 से 12 सीटें

हाल के स्थानीय निकाय चुनावों में महायुति के बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए बीएमसी में भी उसे बढ़त मिलने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, ठाकरे भाइयों के एकजुट होने के बावजूद उन्हें दूसरे स्थान पर रहने का अनुमान है।

बीएमसी चुनाव में प्रमुख गठबंधन इस तरह मैदान में थे:

  • महायुति: भाजपा (137 सीटों पर) और शिंदे गुट की शिवसेना (90 सीटों पर)
  • महाविकास अघाड़ी (MVA): शिवसेना (यूबीटी) 163 सीटों पर और एमएनएस 52 सीटों पर
  • कांग्रेस गठबंधन: कांग्रेस 143 सीटों पर और वीबीए 46 सीटों पर
  • अजित पवार की एनसीपी: अकेले, 94 सीटों पर उम्मीदवार

मतदान 15 जनवरी को हुआ था, जिसमें मुंबई में औसतन 41 से 50 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। बीएमसी चुनाव में 3.5 करोड़ से अधिक मतदाता पात्र थे। आज नतीजे सिर्फ मुंबई ही नहीं, बल्कि पुणे, नागपुर, नासिक, ठाणे, नवी मुंबई, पिंपरी-चिंचवड़ और कल्याण-डोंबिवली जैसे प्रमुख नगर निगमों के लिए भी घोषित किए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि 2017 के बाद यह पहली बार है जब बीएमसी चुनाव कराए गए हैं। 2022 में वार्ड सीमांकन और अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं के कारण चुनाव टल गए थे। इस बार भी वार्डों की संख्या 227 ही रखी गई, क्योंकि 236 वार्ड करने का प्रस्ताव पास नहीं हो सका। मौजूदा रुझानों को देखते हुए बीएमसी में महायुति की बहुमत की संभावना मजबूत मानी जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article