पटना में देर रात दो अपराधियों का एनकाउंटर, सम्राट की पुलिस ने दौड़ाकर मारी गोली

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 13 मई । राजधानी में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे पुलिस अभियान के तहत बिहटा थाना क्षेत्र में देर रात बड़ी कार्रवाई की गई। “ऑपरेशन लंगड़ा” के दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो कुख्यात बदमाश घायल हो गए। दोनों अपराधियों के पैरों में गोली लगी है, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के मुताबिक पटना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहटा थाना क्षेत्र के आनंदपुर गांव स्थित बधार इलाके में कुछ अपराधी जमा हुए हैं। सूचना मिलते ही पटना पुलिस की विशेष टीम और एसटीएफ ने संयुक्त रूप से इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

बताया जा रहा है कि देर रात करीब दो बजे पुलिस टीम जैसे ही अपराधियों के करीब पहुंची, बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। मुठभेड़ के दौरान विदेशिया उर्फ अवधेश उर्फ अमरेंद्र और पप्पू नामक दो अपराधियों के पैरों में गोली लगी, जिससे वे घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

घटना के बाद पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल बिहटा रेफरल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना एम्स रेफर कर दिया गया। फिलहाल दोनों अपराधी पुलिस निगरानी में इलाजरत हैं।

पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से हथियार और अन्य संदिग्ध सामान भी बरामद किए हैं। अधिकारियों के अनुसार दोनों अपराधियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और उनके गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

पटना पुलिस इन दिनों “ऑपरेशन लंगड़ा” के जरिए राजधानी में सक्रिय अपराधियों पर लगातार शिकंजा कस रही है। इस अभियान का उद्देश्य अपराधियों के मनोबल को तोड़ना और पुलिस पर हमला या फरार होने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना है।

पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि राजधानी में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई के बाद इलाके के अपराधियों में दहशत का माहौल बताया जा रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article