गांधी मैदान में शानदार परेड और झांकियां: STF को मिला पहला स्थान, ट्रांसपोर्ट विभाग की झांकी रही अव्वल

Puja Srivastav
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क : बिहार की राजधानी पटना स्थित गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने जनता को संबोधित करते हुए राज्य की प्रमुख उपलब्धियों का जिक्र किया।

देशभर में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस उत्सव मनाया गया। बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भी समारोह का भव्य आयोजन हुआ। इस दौरान राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को सशस्त्र बलों ने सलामी दी। समारोह में राज्यपाल ने बिहारवासियों को संबोधित करते हुए राज्य में तेज़ी से हो रहे विकास और प्रगति की जानकारी साझा की। झांकी प्रतियोगिता में परिवहन विभाग ने बाज़ी मारी और शीर्ष स्थान हासिल किया। इसके अलावा, ऊर्जा विभाग को झांकी में तीसरा पुरस्कार मिला, जबकि कृषि विभाग भी तीसरे नंबर पर रहा।

गांधी मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में बेस्ट प्रोफेशनल परेड का पुरस्कार STF को दिया गया। नॉन-प्रोफेशनल कैटेगरी में यह सम्मान NCC आर्मी बॉयज को मिला। बेस्ट प्लाटून कमांडर के तौर पर प्रोफेशनल वर्ग में SSB और नॉन-प्रोफेशनल में NCC को चयनित किया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना के गांधी मैदान में आयोजित समारोह में कई विभागों ने रंग-बिरंगी और आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया। परिवहन, कृषि, ऊर्जा, लोक कला और संस्कृति समेत कई अन्य विभागों ने अपनी झांकियों से लोगों का ध्यान खींचा। दर्शकों ने इन झांकियों का भरपूर आनंद लिया।

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बिहारवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि संविधान के माध्यम से देश के हर नागरिक को आर्थिक और सामाजिक न्याय सुनिश्चित किया गया है और लोगों को गरिमापूर्ण जीवन जीने का अवसर मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में राज्य में सुशासन और न्याय के साथ विकास को विशेष महत्व दिया गया है।

पटना के गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य आयोजन शुरू हो चुका है। मुख्य अतिथि, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, गांधी मैदान पहुंचे, जहां सशस्त्र बलों ने उन्हें सलामी दी। इसके बाद राज्यपाल जीप से उतरकर मंच पर आए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article