जेपी सेतु ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो और पिकअप में भीषण टक्कर, एयरबैग खुलने से चालक की बची जान

Puja Srivastav
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क : आलमगंज थाना क्षेत्र के जेपी सेतु ओवरब्रिज पर शनिवार रात बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। रॉन्ग साइड में खड़ी एक पिकअप वैन में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो के एयरबैग खुल गए, जिससे चालक की जान बाल-बाल बच गई।

घटना में स्कॉर्पियो चालक की पहचान निखिल कुमार, निवासी बाढ़, के रूप में हुई है। वे पटना की ओर आ रहे थे तभी अचानक रॉन्ग साइड खड़ी पिकअप नजर आने पर स्कॉर्पियो सीधे उससे जा टकराई।

टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद ओवरब्रिज पर कुछ देर के लिए यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस और आलमगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

वहीं, पिकअप वाहन चालक दुर्घटना के तुरंत बाद मौके से अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और पिकअप वाहन के नंबर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी |

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article