कार चालक से मारपीट मामले में पीरबहोर थाने के एसआई मो. इंताफ अली निलंबित

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: कार चालक के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने के आरोप में पीरबहोर थाना में तैनात एसआई मो. इंताफ अली को एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई वायरल वीडियो और विभागीय जांच के बाद की गई।

घटना कुछ दिन पहले गांधी मैदान थाना क्षेत्र के रामगुलाम चौक के पास हुई थी, जहां कार और बाइक की मामूली टक्कर हो गई थी। टक्कर के बाद बाइक सवार एसआई ने सड़क पर ही कार चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी और गाली-गलौज करने लगा। कार में चालक के परिजन भी मौजूद थे, जो बीच-बचाव करते रहे। आसपास मौजूद राहगीरों ने भी एसआई की इस हरकत का विरोध किया, लेकिन वह लगातार कार चालक की पिटाई करता रहा। वीडियो में कार चालक हाथ जोड़कर माफी मांगता हुआ भी दिखाई दिया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें बिहार पुलिस को टैग कर लोगों ने पुलिसकर्मी के व्यवहार की कड़ी आलोचना की। मामला जब एसएसपी तक पहुंचा तो उनके निर्देश पर डीएसपी टाउन-वन से जांच कराई गई। जांच में एसआई मो. इंताफ अली दोषी पाए गए, जिसके बाद रविवार को उन्हें निलंबित कर दिया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

घटना के समय एसआई ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे पहले यह अंदेशा लगाया गया कि वह गांधी मैदान थाना का पुलिसकर्मी हो सकता है। हालांकि, उस हुलिए का कोई भी पुलिसकर्मी गांधी मैदान थाना में नहीं मिला। इसके बाद घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिनसे पुलिसकर्मी की बाइक का नंबर सामने आया। बाइक नंबर के आधार पर पहचान होने पर पता चला कि आरोपी एसआई मो. इंताफ अली हैं, जो पीरबहोर थाना में पदस्थापित हैं। डीएसपी द्वारा पूछताछ और रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद एसएसपी ने निलंबन की कार्रवाई की।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article