पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों को बड़ी राहत, सभी पांच एयरोब्रिज शुरू

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना के जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अब यात्रियों को टर्मिनल के अंदर भीड़ और लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। नए इंटीग्रेटेड टर्मिनल बिल्डिंग में बनाए गए सभी पांच पैसेंजर बोर्डिंग ब्रिज (एयरोब्रिज) पूरी तरह से चालू कर दिए गए हैं। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) से अनुमति मिलने के बाद 31 जनवरी से चौथे और पांचवें एयरोब्रिज को भी संचालन में लाया गया।

चौथे एयरोब्रिज की शुरुआत दिल्ली से पटना पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1746 से हुई। यह विमान 178 यात्रियों के साथ पार्किंग बे नंबर 10 पर उतरा और सीधे बोर्डिंग गेट नंबर 12 से जोड़ा गया। इसके बाद पटना से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट AI-1819 ने 177 यात्रियों के साथ उड़ान भरी, जिससे नई सुविधा का सफल ट्रायल पूरा हुआ।

वहीं, पांचवें एयरोब्रिज का संचालन इंडिगो की फ्लाइट 6E-6549 के जरिए किया गया। यह फ्लाइट दिल्ली से 175 यात्रियों को लेकर पटना पहुंची और पार्किंग बे नंबर 6 पर खड़ी होकर बोर्डिंग गेट नंबर 12A से जोड़ी गई। वापसी में फ्लाइट 6E-6550 ने 178 यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए उड़ान भरी, जिससे पांचवें एयरोब्रिज की कमीशनिंग भी सफल रही।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article