‘धुरंधर 2’ का टीज़र आउट: बदले की आग, कराची की गलियों में फिर गूंजेगा भारत का मिशन

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: साल 2025 की सबसे बड़ी और चर्चित फिल्मों में शामिल रही धुरंधर अब अपने सीक्वल के साथ वापसी को तैयार है। मेकर्स ने धुरंधर 2 का टीज़र जारी कर दिया है, जिसने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। फिल्म का पूरा नाम ‘धुरंधर: द रिवेंज’ रखा गया है और टीज़र से साफ है कि इस बार कहानी और भी ज्यादा खतरनाक, डार्क और इमोशनल होने वाली है।

टीज़र से पहले जारी किए गए पोस्टर ने ही संकेत दे दिया था कि इस बार बदले की कहानी और गहरी होगी। हमजा अली मजारी का किरदार टीज़र में तबाही बनकर उभरता नजर आता है। कराची के ल्यारी इलाके की राजनीति, गैंगवार और अंडरवर्ल्ड की पृष्ठभूमि में बुनी गई इस स्पाई-थ्रिलर में भारत-पाकिस्तान के बीच छाया तनाव एक बार फिर बड़े पर्दे पर दिखेगा।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म की झलक ने यह साफ कर दिया है कि धुरंधर 2 सिर्फ एक सीक्वल नहीं, बल्कि पहली फिल्म से कहीं ज्यादा बड़े स्केल की कहानी है। जहां पहले पार्ट में सस्पेंस और मिशन की नींव रखी गई थी, वहीं इस बार कहानी सीधे बदले और अंजाम की ओर बढ़ती दिख रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

आपको बता दें कि धुरंधर: द रिवेंज को पैन इंडिया लेवल पर उतारा जाएगा। फिल्म हिंदी के साथ-साथ तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। रणवीर सिंह ने खुद फिल्म का पोस्टर पांचों भाषाओं में शेयर कर फैन्स का उत्साह और बढ़ा दिया है।

फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है। धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हालांकि, उससे पहले ही फैन्स सोशल मीडिया पर कहानी को लेकर तरह-तरह की थ्योरी गढ़ने लगे हैं। चर्चा है कि पहली फिल्म में दिखाई गई हमजा की खुफिया डायरी इस बार कहानी का सबसे बड़ा ट्विस्ट साबित हो सकती है। कुछ का मानना है कि यलीना विश्वासघात करेगी, तो कुछ के मुताबिक हमजा खुद अपने मिशन के लिए हर रिश्ते की कुर्बानी देने को तैयार है।

कुल मिलाकर, धुरंधर: द रिवेंज का टीज़र यह साफ संकेत देता है कि दर्शकों को एक बार फिर सीट से बांध देने वाला सिनेमा मिलने वाला है, जहां देशभक्ति, साजिश, प्यार और बदले की आग एक साथ धधकती नजर आएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article