तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव, तेज प्रताप ने की 11 लाख की मदद, छिड़ा विवाद

Asha Rai
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR  डेस्क: बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव इन दिनों गंभीर कानूनी और आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। चेक बाउंस मामले में कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें सरेंडर करना पड़ा, जिसके चलते वे फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। इस बीच राजपाल यादव की मदद के लिए लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जन शक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव सामने आए हैं।

तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए राजपाल यादव और उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने लिखा कि उन्हें अपने बड़े भाई राव इंदरजीत यादव की पोस्ट के माध्यम से राजपाल यादव के परिवार की स्थिति की जानकारी मिली है। तेज प्रताप ने कहा कि इस कठिन समय में वे और पूरा JJD परिवार मजबूती से राजपाल यादव के परिवार के साथ खड़ा है। तेज प्रताप यादव ने मानवीय आधार पर सहायता राशि देने का भी ऐलान किया। उन्होंने बताया कि JJD परिवार की ओर से राजपाल यादव के परिवार को 11 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

हालांकि, तेज प्रताप यादव की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया। एक तरफ कुछ लोग जहाँ उनकी इस कार्य के लिए सराहना की तो वही दूसरी तरफ कई यूजर्स ने उनके शब्दों के चयन और मदद के उद्देश्य पर सवाल उठाए। कुछ लोगों ने यह आपत्ति जताई कि राजपाल यादव जीवित हैं, ऐसे में ‘शोकाकुल परिवार’ शब्द का इस्तेमाल क्यों किया गया। वहीं, कई यूजर्स ने सुझाव दिया कि यह राशि परिवार को देने के बजाय बैंक का बकाया चुकाने में दी जानी चाहिए, ताकि राजपाल यादव को जेल से राहत मिल सके।

एक यूजर ने लिखा कि राजपाल यादव मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं, लेकिन दी गई रकम से कई जरूरतमंद परिवारों की मदद हो सकती थी।

वहीं, कुछ लोगों ने तेज प्रताप यादव पर व्यक्तिगत और राजनीतिक तंज भी कसे। कुछ यूजर का कहना था की तेज प्रताप जो पैसे उन्हें दे रहे हैं, उससे कई गरीब परिवारों को फायदा हो सकता है।” वहीं, कुछ ने तीखा तंज कसते हुए कहा कि दूसरों की पीड़ा से पहले अपने पिता और परिवार की पीड़ा समझ लीजिए।

गौरतलब है कि राजपाल यादव पर करीब 9 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और चेक बाउंस का मामला चल रहा है। अदालत के आदेश के अनुसार उन्हें 2.5 करोड़ रुपये का भुगतान करना था, लेकिन तय समय सीमा में वे यह रकम जमा नहीं कर सके। सरेंडर से पहले कोर्ट में उन्होंने भावुक होते हुए कहा था कि उनके पास पैसे नहीं हैं और इस मुश्किल समय में वे खुद को बेहद अकेला महसूस कर रहे हैं।

ऐसे में उनकी मदद के लिए तेजप्रताप यादव आगे तो आए लेकिन तेज प्रताप यादव की मदद का ऐलान सोशल मीडिया पर समर्थन से ज्यादा विवाद की वजह बन गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article