पटना में जमीन फर्जीवाड़े और धमकी मामले में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपित संतोष प्रसाद गिरफ्तार !

Muskan Gupta

NEWS PR :- धनरुआ थाना में कांड संख्या 697/2026 दर्ज किया गया है। इसमें संतोष प्रसाद, बचिया देवी समेत अन्य लोगों को आरोपित बनाया गया है। निजी

कंपनी की ओर से आरोप लगाया गया है कि जमीन से संबंधित रजिस्टर्ड सेल डीड के हिंदी संस्करण के आधार पर विवाद खड़ा किया गया। जबकि कंपनी का दावा है कि निबंधन कार्यालय से प्राप्त प्रमाणित अभिलेख में अलग दस्तावेज दर्ज है।

इसी दस्तावेजी अंतर को लेकर विवाद सामने आया है।

पुलिस ने संतोष प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है। अब मामले में आगे की जांच और अन्य आरोपितों की भूमिका को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।

Share This Article