अर्ध निर्मित बन रहे नाले में निकली सरिया पेट मैं धूसा एक युवक घायल

Neha Nanhe

NEWS PR डेस्क : भागलपुर अर्धनिर्मित नाले में गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया घटना, अमरपुर थाना क्षेत्र के डुमरामा इलाके की है घायल अवस्था में परिजनों ने युवक को इलाज के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां उसका उपचार चल रहा है |

नगर पंचायत अमरपुर द्वारा डुमरामा गांव में नाला निर्माण का कार्य कराया जा रहा है घायल का घर भी उसी स्थान के पास है | वह बाथरूम के लिए घर से निकला था, तभी अचानक नाले में गिर गया, जिससे वहां निकली सरिया उसके पेट को छेदते हुए अंदर घुस गई। गनीमत रही कि समय रहते लोगों ने उसे देख लिया। इसके बाद किसी तरह उसे नाले से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बेहतर उपचार के लिए उसे भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

घायल युवक की पहचान उदय कुमार शर्मा के पुत्र राजा कुमार के रूप में हुई है। वह प्लंबर मिस्त्री के तौर पर काम करता है।उदय शर्मा ने बताया कि नाला निर्माण का कार्य चल रहा है। देर रात उनका बेटा बाथरूम के लिए निकला था। इसी दौरान वह अचानक नाले में गिर गया, जिससे सरिया उसके पेट में घुस गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल परिजन उसका इलाज करा रहे हैं |

Share This Article