रघुचक अन्हार में पीएम सूक्ष्म खाद्य उद्योग योजना पर कार्यशाला, ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनने का दिया गया संदेश

Neha Nanhe
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क : भागलपुर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने और लोगों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के उद्देश्य से बिहार सरकार का उद्योग विभाग लगातार सक्रिय है।

भागलपुर उद्योग विभाग द्वारा सुल्तानगंज प्रखंड के रघुचक अन्हार गांव में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में अधिकारियों ने ग्रामीणों को विस्तारपूर्वक बताया कि किस प्रकार इस योजना के माध्यम से वे खाद्य प्रसंस्करण से जुड़ा अपना उद्योग स्थापित कर सकते हैं। साथ ही उत्पादित सामान को बाजार में किस तरह बेचना है ब्रांडिंग और पैकेजिंग कैसे करनी है इसकी भी जानकारी दी गई।

उद्योग विभाग की महाप्रबंधक खुशबू कुमारी स्वयं इस कार्यक्रम की मॉनिटरिंग कर रही हैं। मौके पर जिला परियोजना प्रबंधक मोहम्मद शहजाद और जिला संसाधन सेवी कृष्ण कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।अधिकारियों ने ग्रामीणों से योजना का लाभ उठाकर खुद का मालिक बनने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की अपील की।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article