NEWS PR डेस्क : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर News PR की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पूजा श्रीवास्तव ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान शिव से सभी के सुख, शांति और समृद्ध जीवन की कामना की।
अपने संदेश में पूजा श्रीवास्तव ने कहा कि महाशिवरात्रि आत्मचिंतन, साधना और सकारात्मक ऊर्जा का पर्व है। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से हर व्यक्ति के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हो।
उन्होंने आगे कहा कि News PR हमेशा समाज के हित में सकारात्मक पत्रकारिता और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। संस्था का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करना है।
पूजा श्रीवास्तव ने अपने शुभकामना संदेश के माध्यम से सभी श्रद्धालुओं से महाशिवरात्रि को श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सद्भाव के साथ मनाने की अपील की और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी के जीवन में खुशहाली की कामना की।
अंत में उन्होंने कहा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई उम्मीद, सकारात्मक सोच और सफलता लेकर आए, यही उनकी मंगलकामना है।