पश्चिम बंगाल के कोलकाता से आई करीब 50 से 60 श्रद्धालुओं की टोली इन दिनों आकर्षण का केंद्र बनी हुई है !

Muskan Gupta

इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल के कोलकाता से आई करीब 50 से 60 श्रद्धालुओं की टोली इन दिनों आकर्षण का केंद्र बनी हुई !

इस टोली की सबसे बड़ी खासियत है करीब 150 किलोग्राम वजनी महाकाल भोलेनाथ के स्वरूप में सजी भव्य कांवड़ आकर्षक सजावट और धार्मिक प्रतीकों से सजी इस कांवड़ को श्रद्धालु बारी-बारी से अपने कंधों पर उठाकर पैदल बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर बढ़ रहे हैं कच्ची कांवड़िया पथ पर जब यह टोली पहुंची तो कांवड़ की भव्यता देखने के लिए श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई !

करीब 60 लोगों की टोली बारी-बारी से 150 किलो की इस कांवड़ को संभाल रही है और पूरे रास्ते “बोल बम” और “हर हर महादेव” के जयघोष से माहौल शिवमय बना हुआ है

श्रद्धालुओं का कहना है कि यह महज एक कांवड़ नहीं, बल्कि महाकाल के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है श्रावणी मेले में इस तरह की अनोखी कांवड़ यात्राएं श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं और आस्था की ताकत का संदेश दे रही हैं !

भागलपुर से शयामानंद सिंह रिपोर्ट –

Share This Article