NEWS PR डेस्क : भागलपुर मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत आज भागलपुर जिले की हजारों महिलाओं को आर्थिक संबल मिला है योजना के अंतर्गत जिले की 61 हजार महिला लाभुकों के बैंक खातों में 10-10 हजार रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे ट्रांसफर की गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, भागलपुर जिले में अब तक 4 लाख 97 हजार महिला लाभुकों के खातों में इस योजना की राशि भेजी जा चुकी है |
इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को रोजगार से जोड़ना उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना है राशि मिलने के बाद महिला लाभुकों में खुशी का माहौल देखने को मिला लाभुक महिलाओं ने बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार जताया।
महिलाओं का कहना है कि सरकार की इस पहल से समाज में उनकी पहचान मजबूत हुई है और वे अब आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही हैं महिला लाभुकों ने यह भी बताया कि इस सहायता राशि से वे स्वरोजगार शुरू करने छोटे व्यवसाय को आगे बढ़ाने और पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हो रही हैं मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हो रही है