वैभव सूर्यवंशी ने नहीं दिया CBSE 10वीं का पेपर, स्कूल ने किया अनुपस्थित दर्ज

Amit Singh

NEWS PR डेस्क: उभरते युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी इस बार अपनी खेल उपलब्धियों के बजाय 10वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर चर्चा में हैं। CBSE की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हुईं, लेकिन गणित के पहले पेपर में वैभव परीक्षा केंद्र पर उपस्थित नहीं हुए।

समस्तीपुर स्थित पोड्डार इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल एन.के. सिन्हा ने बताया कि परीक्षा के पहले दिन वैभव केंद्र पर नहीं पहुंचे। सीबीएसई की नियमावली के अनुसार, अनुपस्थित रहने पर उनके नाम के आगे ‘Absent’ अंकित कर दिया गया है।

इससे पहले वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी ने संकेत दिया था कि व्यस्त क्रिकेट कार्यक्रम के कारण उनका बेटा इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएगा। परिवार का कहना है कि लगातार क्रिकेट प्रतिबद्धताओं और परीक्षा केंद्र पर संभावित भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया।

सीबीएसई की 10वीं की परीक्षाएं 11 मार्च तक चलेंगी। अब यह देखना होगा कि वैभव भविष्य में परीक्षा के लिए क्या विकल्प चुनते हैं, जबकि फिलहाल उनका ध्यान क्रिकेट करियर पर केंद्रित है।

Share This Article