नालंदा हादसे पर मंत्री संतोष सुमन ने जताया शोक, मुआवजे के फैसले को बताया सराहनीय

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 31 मार्च 2026। नालंदा के मां शीतला मंदिर में हुई भगदड़ की दर्दनाक घटना पर हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस हादसे को अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे पूरा राज्य मर्माहत है।

डॉ. सुमन ने मृतकों के परिजनों को सरकार द्वारा 6-6 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दिए जाने के निर्णय को संवेदनशील और सराहनीय कदम बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति के जीवन का मूल्य किसी भी राशि से अधिक होता है, लेकिन यह आर्थिक सहायता शोकाकुल परिवारों को कुछ हद तक सहारा देगी।

उन्होंने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए धार्मिक स्थलों पर भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं को और मजबूत किया जाए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवारों को इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने की कामना की। साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राहत और बचाव कार्य में पूरी गंभीरता से जुटी है और घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था की जा रही है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि पीड़ितों को हर संभव सहायता जल्द उपलब्ध कराई जाए।

डॉ. सुमन ने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे धार्मिक आयोजनों में प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article