15 हजार रुपये रिश्वत लेते सदर थाना के SI गिरफ्तार, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार की टीम ने मुजफ्फरपुर के सदर थाना में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक भाष्कर कुमार मिश्रा को 15,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ब्यूरो की मुख्यालय टीम ने यह कार्रवाई निगरानी थाना कांड संख्या 21/26 (दिनांक 17.02.2026) में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर की।

शिकायत के बाद हुआ सत्यापन

जानकारी के अनुसार, रामपुर दयाल (थाना-पियर) निवासी अमन कुमार ने पटना स्थित निगरानी ब्यूरो कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि सदर थाना कांड संख्या 839/25 की केस डायरी में मदद करने के एवज में संबंधित अवर निरीक्षक द्वारा 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। ब्यूरो ने शिकायत का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने के बाद विशेष टीम का गठन किया गया।

गेट के बाहर रंगे हाथ पकड़ा गया

पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में गठित धावादल ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को सदर थाना, मुजफ्फरपुर के गेट के बाहर 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी को पूछताछ के उपरांत माननीय विशेष न्यायालय (निगरानी), मुजफ्फरपुर में पेश किया जाएगा। मामले की आगे की जांच जारी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

वर्ष 2026 में 21वां मामला

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के अनुसार, वर्ष 2026 में भ्रष्टाचार के विरुद्ध यह 21वां प्राथमिकी मामला दर्ज किया गया है। इनमें से 19 मामले ट्रैप से जुड़े हैं। अब तक कुल 15 अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया जा चुका है और 7,57,000 रुपये की रिश्वत राशि बरामद की गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article