पटना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, जेपी सेतु पर 18.05 लाख रुपये के साथ दो गिरफ्तार

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना पुलिस को वाहन जांच के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है। दीघा थाना क्षेत्र स्थित जेपी सेतु पर सघन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। जांच के क्रम में आरोपियों के पास से 18 लाख 5 हजार रुपये नकद बरामद किए गए।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दिव्यांजलि जायसवाल ने बताया कि दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की गई, लेकिन वे बरामद राशि के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

पुलिस ने बरामद नकदी की सूचना Income Tax Department को दे दी है। आयकर विभाग की टीम मामले की जांच में जुट गई है। सूत्रों के अनुसार, बरामद रकम हवाला से जुड़ी होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही की जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस पूरे मामले की गहन छानबीन कर रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article