मुख्यमंत्री ने IGIMS में 1200 बेड के नये अस्पताल सह आवसीय भवन के निर्माण कार्य का लिया जायजा, तेजी से पूर्ण करने का दिया निर्देश

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 21 फरवरी 2026 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आई०जी०आई०एम०एस०), शेखपुरा, पटना में 1200 शैय्या के नये अस्पताल भवन सह आवसीय भवन के निर्माण कार्य का जायजा लिया। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि इसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और जल्द पूर्ण हो जायेगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि इसका निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करें। इस अत्याधुनिक मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का निर्माण कार्य पूर्ण होने से मरीजों को इलाज में और सहूलियत होगी। साथ ही बिहार की स्वास्थ्य सेवायें बेहतर और उन्नत होंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 24 नवंबर 2005 को राज्य में जब से हमलोगों की सरकार बनी तब से समाज के सभी वर्ग के लोगों के उत्थान एवं हर क्षेत्र के विकास के लिये काम किया है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किये गये हैं। पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में इलाज के लिए प्रतिमाह मात्र 39 मरीज ही आते थे यानी प्रतिदिन 1 या 2 मरीज आते थे। वर्ष 2006 से अस्पतालों में मुफ्त दवा और इलाज की पूरी व्यवस्था की गयी है। अब प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में हर महीने औसतन 11 हजार 600 मरीज आते हैं। बिहार में पहले मात्र 6 मेडिकल कॉलेज थे जिनकी संख्या अब 12 हो गयी है। पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल को 5400 बेड तथा अन्य 5 पुराने मेडिकल कॉलेज को 2500 बेड का किया जा रहा है। साथ ही आई०जी०आई०एम०एस० को 3000 बेड का बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था काफी सुदृढ़ हुयी है जिससे बिहार के लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध हो रही हैं।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव श्री हिमांशु शर्मा, बिहार मेडिकल सर्विसेज एण्ड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री अमित कुमार पाण्डेय, आई०जी०आई०एम०एस० के निदेशक प्रो० (डॉ०) बिन्दे कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article