अररिया में गृह मंत्री अमित शाह का भव्य स्वागत, सीमांचल दौरे को सांसद ने बताया ऐतिहासिक

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: अररिया, 26 फरवरी 2026: अमित शाह भारत-नेपाल सीमा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों तथा वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम–II को लेकर आयोजित समीक्षात्मक बैठक को संबोधित करने अररिया पहुंचे। इस दौरान अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने उनका जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया।

सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने गृह मंत्री के सीमांचल दौरे को ऐतिहासिक और दूरदर्शी करार दिया। उन्होंने कहा कि सशक्त सीमा ही सुरक्षित भारत की आधारशिला है और सीमांचल क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना केंद्र सरकार का संकल्प है।

उन्होंने बताया कि वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत एनडीए सरकार बिहार के सीमावर्ती गांवों में बुनियादी ढांचे, संस्कृति, पर्यटन, जीवन स्तर और आर्थिक गतिविधियों को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। इस योजना के माध्यम से सीमावर्ती क्षेत्रों को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

सांसद ने कहा कि मोदी सरकार के लिए सीमावर्ती गांवों की सुरक्षा और सर्वांगीण विकास सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि गृह मंत्री के मार्गदर्शन में सीमांचल क्षेत्र सुरक्षा, विकास और समृद्धि के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि सीमांचल अब उपेक्षा का प्रतीक नहीं रहेगा, बल्कि अवसर और विकास का केंद्र बनेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article