बिहार में शराब माफिया बेखौफ! घर के अंदर बन रही थी नकली विदेशी शराब, 5 गिरफ्तार

Asha Rai
घर से हजारों लीटर स्प्रिट और मशीन बरामद.
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला वैशाली जिले से सामने आया है, जहां पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।

सराय थाना क्षेत्र के शीतल भकुरहर गांव में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकान की आड़ में एक रिहायशी घर के भीतर विदेशी शराब बनाने का धंधा चल रहा था। गुप्त सूचना मिलने के बाद लालगंज एसडीपीओ गोपाल मंडल के नेतृत्व में सराय थाना पुलिस ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान खुलासा हुआ कि गांव के बीचों-बीच बड़े पैमाने पर नकली शराब का निर्माण और पैकेजिंग की जा रही थी।

भारी मात्रा में सामान बरामद

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

छापेमारी के दौरान पुलिस ने हजारों लीटर स्प्रिट, शराब बनाने की मशीन, कच्चा माल, खाली बोतलें और विभिन्न ब्रांड के रैपर बरामद किए। बरामद सामग्री से साफ है कि यहां संगठित तरीके से नकली विदेशी शराब तैयार की जा रही थी।

पांच आरोपी गिरफ्तार

मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें पश्चिम बंगाल का एक मजदूर भी शामिल है। सभी से पूछताछ जारी है, ताकि इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके।

संगठित गिरोह की आशंका

पुलिस का मानना है कि यह काम किसी संगठित गिरोह द्वारा लंबे समय से संचालित किया जा रहा था। पीडीएस दुकान की आड़ में चल रही इस फैक्ट्री से तैयार शराब की सप्लाई अन्य इलाकों में किए जाने की आशंका है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article