वरिष्ठ भाजपा नेता नंदकिशोर यादव को राज्यपाल बनाए जाने पर सम्राट चौधरी ने दी बधाई

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री Samrat Choudhary ने वरिष्ठ भाजपा नेता Nand Kishore Yadav को Nagaland का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर उनसे मुलाकात कर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर सम्राट चौधरी ने कहा कि नंद किशोर यादव का लंबा सार्वजनिक जीवन, संगठन के प्रति उनका समर्पण और प्रशासनिक अनुभव राज्यपाल के रूप में उनके नए दायित्व को विशेष गरिमा प्रदान करेगा। उन्होंने बिहार के वरिष्ठ भाजपा नेता को यह जिम्मेदारी देने के लिए केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

उपमुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि नंद किशोर यादव के मार्गदर्शन में नागालैंड विकास, सुशासन और प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि उनकी नेतृत्व क्षमता, प्रशासनिक दक्षता और जनसेवा के प्रति समर्पण राज्य में शांति, विकास और समृद्धि को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

सम्राट चौधरी ने यह भी कहा कि नंद किशोर यादव का राजनीतिक जीवन काफी लंबा और समृद्ध रहा है। वे सात बार विधायक रह चुके हैं और Bihar सरकार में मंत्री के साथ-साथ विधानसभा अध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। भाजपा संगठन और सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए उन्होंने पार्टी और राज्य की राजनीति में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

उन्होंने कहा कि उनका सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, व्यापक अनुभव और प्रशासनिक समझ नागालैंड को नई दिशा और गति देने में निश्चित रूप से सहायक साबित होगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article