सियासी हलचल के बीच अचानक राजभवन पहुंचे नीतीश कुमार, आरिफ मोहम्मद खान से की मुलाकात

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: बिहार की राजनीति में चल रही हलचल के बीच मुख्यमंत्री Nitish Kumar शनिवार को अचानक राजभवन पहुंच गए, जहां उन्होंने राज्यपाल Arif Mohammad Khan से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 13 मिनट तक बातचीत हुई, जिसके बाद मुख्यमंत्री राजभवन से निकल गए।

बताया जा रहा है कि राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान जल्द ही राजभवन से विदाई लेने वाले हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनसे शिष्टाचार मुलाकात करने पहुंचे थे। इस दौरान राज्यपाल ने नीतीश कुमार को राज्यसभा से नई पारी शुरू करने के लिए बधाई भी दी।

हालांकि मुख्यमंत्री के अचानक राजभवन पहुंचने को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि बिहार में जल्द ही सरकार की सूरत बदल सकती है। ऐसे में मुख्यमंत्री के राज्यसभा जाने की चर्चा के साथ ही सियासी हलचल और तेज हो गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

सूत्रों के अनुसार, सत्ता के समीकरणों में बदलाव की संभावना को लेकर भाजपा और जदयू दोनों ही ज्यादा इंतजार के मूड में नहीं हैं। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मुख्यमंत्री की यह मुलाकात केवल औपचारिक थी या इसके पीछे कोई राजनीतिक वजह भी है। फिलहाल इस मुलाकात के बाद राज्य की राजनीति में अटकलों का दौर तेज हो गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article