संदेहास्पद स्थिति में वृद्ध का शव बरामद, परिजनों ने ईंट पत्थर से कूंच कर हत्या की आशंका जताई,जांच में जुटी पुलिस

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कैमूर, आज जिले के चांद थाना क्षेत्र के सीरहिरा गांव में अपने खेत के पास मड़ई में सोए हुए वृद्ध को अज्ञात अपराधियों द्वारा मारपीट कर हत्या कर दी गई है। घटना की जानकारी जब परिजन को हुई तो परिजन पुलिस को सूचना दीये और हत्या की आशंका जताया है,वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस तो देखा सर और चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं।देखने से मालूम होता है कि ईट या और लाठी से इनके ऊपर हमला किया गया है, पुलिस शव का पंचनामा करते हुए शव को पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल भभुआ भिजवा दी है।मृतक की पहचान चांद थाना क्षेत्र के सीरहिरा गांव के स्वर्गीय सुरेश बंद का 70 वर्षीय पुत्र श्री बिंद बताए जा रहे है।मृतक के पुत्र सूचित बिंद ने बताया मेरे पिताजी गांव से कुछ दूरी पर स्थित खेत के पास गए थे। मड़ई में उनकी डेड बॉडी मिली है.

सर और चेहरे पर कई जगह चोट के निशान है,किसी ने मार कर इनका हत्या कर दिया है। फिर पुलिस को जानकारी हम लोग दिए हैं,पुलिस जहां पहुंच कर मामले की जांच में जुटी है। अभी हम लोग शव को पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल भभुआ में आए हुए हैं।चांद थाना प्रभारी ने बताया चांद थाना क्षेत्र के सीरहिरा में एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई है।चेहरे और सर पर कई जगह निशान पाए गए हैं,देखने से पता चलता है कि किसी ने मारपीट कर हत्या किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा होगा,फिलहाल परिजन द्वारा किसी पर आरोप नहीं लगाया गया है पुलिस जांच कर रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article