NEWS PR डेस्क: पटना। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत अवर प्रादेशिक नियोजनालय, पटना द्वारा 13 मार्च 2026 (शुक्रवार) को विशेष नियोजन कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें कई निजी कंपनियां युवाओं की भर्ती करेंगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस नियोजन कैंप में Bharti Airtel लिमिटेड सहित कई कंपनियां भाग लेंगी। एयरटेल द्वारा इंस्टॉलेशन इंजीनियर, वायरमैन, एक्सट्रीम फाइबर एग्जीक्यूटिव और CRM के पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास और आयु सीमा 18 से 32 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 15 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।
इसके अलावा Flipkart द्वारा मटेरियल हैंडलर, DEO और रिक्रूटर के पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास तथा आयु सीमा 18 से 40 वर्ष तय की गई है। चयनित उम्मीदवारों को लगभग 13 हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा।
वहीं Motherson Group के अंतर्गत मदरसन ऑटोमोबाइल टेक्नोलॉजीज कंपनी टेक्नीशियन ट्रेनी, एसोसिएट ट्रेनी और CRM के पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करेगी। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास और आयु सीमा 20 से 40 वर्ष रखी गई है। चयनित उम्मीदवारों को करीब 15 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।
इसके अतिरिक्त Reeshav Automobile कंपनी सेल्स एग्जीक्यूटिव के पदों के लिए भर्ती करेगी। इसके लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास तथा आयु सीमा 22 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 13 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।
यह विशेष नियोजन कैंप सरकारी आईटीआई, दीघा, पटना (पिन-800012) में आयोजित किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, बायोडाटा और पहचान पत्र के साथ निर्धारित समय पर पहुंचकर इस नि:शुल्क नियोजन कैंप का लाभ उठा सकते हैं।