AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

नवरात्रि में बदलेगा मौसम का मिजाज, बिहार में भारी बारिश का अलर्ट

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पटना: नवरात्रि के दौरान बिहार में मौसम का रुख बदलने वाला है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 27 सितंबर तक राज्य के 22 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। इस अवधि में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।

किन जिलों में असर ज्यादा होगा
मौसम विभाग ने कैमूर, नवादा, रोहतास, औरंगाबाद और गया जिले में भारी बारिश का अनुमान जताया है। वहीं सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, खगड़िया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नालंदा, जहानाबाद, पटना, बेगूसराय और मुंगेर जिलों में मध्यम से हल्की बारिश की संभावना है। कई स्थानों पर आंधी-तूफान और ठनका गिरने की भी आशंका है।

निम्न दबाव का असर
25 सितंबर के आसपास म्यांमार-बांग्लादेश तट के पास बंगाल की खाड़ी में एक नया लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना जताई गई है। अगर यह सिस्टम मजबूत होता है, तो दुर्गा पूजा के दौरान बिहार के कई जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। 25 सितंबर से इसका असर साफ दिखने लगेगा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

तापमान में आएगी गिरावट
मौसम केंद्र का कहना है कि अगले दो-तीन दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट संभव है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जाएगा।