BMSICL के डीजीएम पंकज कुमार के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, करोड़ों के जेवरात और दस्तावेज बरामद

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 12 मार्च। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMSICL) के डीजीएम पंकज कुमार के तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान टीम को लाखों रुपये के आभूषण और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं।

जांच के दौरान एसवीयू की टीम को हीरे समेत अन्य कीमती जेवरात मिले हैं, जिनकी कीमत करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा कई बैंकों की पासबुक, निजी कंपनियों में निवेश से जुड़े दस्तावेज और पटना के तीन अलग-अलग अपार्टमेंट में फ्लैट से संबंधित कागजात भी बरामद किए गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक छापेमारी के दौरान जब डीजीएम पंकज कुमार ने एसवीयू की टीम को अपने आवास पर देखा तो उन्होंने नोटों का एक बंडल कचरे में फेंक दिया। हालांकि सतर्कता बरतते हुए टीम ने तुरंत कार्रवाई कर नोटों के उस बंडल को बरामद कर जब्त कर लिया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बताया जा रहा है कि निगरानी विभाग ने पंकज कुमार के खिलाफ करीब 90 लाख रुपये से अधिक की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया था। इसी मामले में जांच के क्रम में यह छापेमारी की गई है।

फिलहाल एसवीयू की टीम बरामद दस्तावेजों, निवेश और संपत्तियों की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने पर इस मामले में और भी अहम खुलासे होने की संभावना है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article