ग्राम गौरव सम्मान समारोह में दर्जनों भोजपुरी कलाकार और बिहार सरकार के मंत्री करेंगे शिरकत

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कैमूर, जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत सिरबिट गांव में भाजपा के प्रदेश मंत्री वेदव्यास चौबे के द्वारा 14 मई को ग्राम गौरव सम्मान समारोह सह भोजपुरी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के अलावे वशिष्ठ विशिष्ट अतिथि के रूप में मिथिलेश तिवारी, मनोज तिवारी, राज भूषण निषाद , नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, भीखू भाई दलसानिया, प्रेम कुमार, जनक चमार, हरि साहनी, संतोष कुमार सिंह, ब्रजकिशोर बिंद ,नितिन नवीन, मोहम्मद जमा खान, राजू सिंह, अमरेंद्र पांडेय सहित दर्जनों बिहार सरकार के मंत्री शिरकत करेंगे।

वही इस कार्यक्रम को चार चांद लगाने के लिए भोजपुरी कलाकार रितेश पांडेय, अरविंद अकेला उर्फ कल्लू, अनुपमा यादव, भोलू सिंह, राकेश मिश्रा, काजल राघवानी,डीम्पल सिंह,वर्षा तिवारी, शिवकुमार निक्कू जैसी दर्जनो भोजपुरी हस्तियां भाग ले रही है। आपको बताते चलें कि कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत सिरबिट गांव निवासी भाजपा के प्रदेश मंत्री वेदव्यास चौबे के द्वारा ग्राम गौरव सम्मान समारोह का आयोजन 14 मई को ग्राम सिरबिट में किया जा रहा है। जिसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कैमूर जिले में पहली बार वेदव्यास चौबे के द्वारा इतना बड़ा कार्यक्रम किया जा रहा है। जिसमें इतनी भारी संख्या में मंत्री और भोजपुरी कलाकार शिरकत करेंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article