जबलपुर AK-47 चोरी मामले में पटना NIA कोर्ट का फैसला, पांच दोषियों को 10-10 साल की सजा

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना। मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित आर्डिनेंस फैक्ट्री से AK-47 राइफल चोरी मामले में पटना की NIA विशेष अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने पांच दोषियों को 10-10 वर्ष की सजा सुनाई है।

इस मामले में दोषी ठहराए गए आरोपी में एक पूर्व फौजी भी शामिल हैं। सभी दोषी पहले ही जेल में आठ वर्ष की सजा काट चुके हैं। वहीं, अन्य आरोपियों को पर्याप्त साक्ष्य न मिलने के कारण अदालत ने बरी कर दिया।

यह मामला 2012 का है, जब जबलपुर की आर्डिनेंस फैक्ट्री से लगभग 70 AK-47 राइफल चोरी हो गई थीं। घटना के बाद देशभर की सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया था। जांच के दौरान तीन AK-47 राइफल बरामद की गई थीं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

जांच के बाद कई लोगों को गिरफ्तार किया गया और लंबी सुनवाई के बाद अब NIA की विशेष अदालत ने पांच आरोपियों को दोषी करार देते हुए 10-10 साल की सजा सुनाई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article