हजारों की तादाद में भक्त पहुंच रहे देश के 52 शक्तिपीठों में से एक चंडिकास्थान।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

नया साल मंगलमय हो इस कारण हजारों की तादाद में भक्त पहुंच रहे देश के 52 शक्तिपीठों में से एक चंडिका स्थान में जहां मां चंडिका की कर रहे पूजा अर्चना । ताकि उनका नया साल हर कामना हो पूर्ण ।

देश के 52 शक्तिपीठों में से एक मुंगेर का चंडिका स्थान जहां गिरा था मां सती का बायां नेत्र इस कारण होती है वहां नेत्र की पूजा । जहां साल के पहले दिन नए साल के मौके पर हजारों की संख्या में भक्त पहुंच रहे माता की दरबार। जहां पूजा मां के नेत्र पर जल अर्पित करने के लिय जिले के कोने कोने के अलावा जिले के बाहर के भी लोग पहुंच रहे है । । शक्तिपीठ के प्रधान पुजारी नंदन बाबा ने बताया के नए साल के आगमन में शक्तिपीठ में विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया गया । शक्तिपीठ में 75 किलो शुद्ध घी के लड्डू का प्रसाद चढ़ाया गया है । भक्तों के लगातार पहुंचने का सील सिला जारी है । भक्तों का नया साल अच्छा जाय इसको ले मां से मन्नत भी भक्त मांग रहे है । वहीं भक्तों ने बताया की उनका और उनके साथ सभी का नया साल अच्छे से बीते जिसको ले वे आज मां चंडी के दरबार पहुंचे है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article