ऊर्जा सचिव मनोज कुमार सिंह ने की राजस्व संग्रहण की समीक्षा, बकायेदारों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 13 मार्च 2026। ऊर्जा सचिव एवं बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को विद्युत भवन, पटना में दोनों विद्युत वितरण कंपनियों की राजस्व समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिजली बिल से जुड़े राजस्व संग्रहण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई और बकाया वसूली तेज करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान ऊर्जा सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि डिफॉल्टर उपभोक्ताओं की सूची को नियमित रूप से अद्यतन किया जाए। साथ ही बड़े बकायेदारों समेत सभी बकाया उपभोक्ताओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि बिजली राजस्व की वसूली में तेजी लाई जा सके।

उन्होंने राजस्व संग्रहण बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाने तथा डबल कनेक्शन पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश भी दिए। अधिकारियों से कहा गया कि ऐसे मामलों की पहचान कर तुरंत कार्रवाई की जाए, जिससे राजस्व नुकसान को रोका जा सके।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बैठक में साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड और नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड को 31 मार्च तक 100-100 करोड़ रुपये का राजस्व संग्रहण करने का लक्ष्य दिया गया।

इस मौके पर दोनों वितरण कंपनियों के वरीय अधिकारी और विभाग के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article