मेहनत और रिश्तों का जश्न: रवि राज सिंह की वर्षगांठ पर पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन के CMD संजीव श्रीवास्तव ने दी बधाई

मेहनत, समर्पण और खुशहाल रिश्ते का जश्न—वर्षगांठ पर मिला खास सम्मान

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना: पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन परिवार में खुशी का माहौल है। कंपनी के VP रवि राज सिंह और उनकी पत्नी कोमल सिंह की शादी की वर्षगांठ के अवसर पर कंपनी के CMD संजीव श्रीवास्तव ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
इस खास मौके पर संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि रवि राज सिंह एक बेहद नेक, समर्पित और मेहनती व्यक्तित्व के धनी हैं। उन्होंने हमेशा अपने काम को पूरी लगन और जिम्मेदारी के साथ निभाया है और हर कार्य को सफलतापूर्वक अंजाम तक पहुंचाने की क्षमता रखते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि ईश्वर से उनकी प्रार्थना है कि रवि राज सिंह और कोमल सिंह का दांपत्य जीवन सदैव खुशियों, प्रेम और समृद्धि से भरा रहे। यह वर्षगांठ उनके जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता लेकर आए। इस अवसर पर पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन परिवार की ओर से दोनों को सुखद, समृद्ध और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए ढेरों बधाइयां दी गईं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article