बिहार में औद्योगिक विकास को रफ्तार देने की पहल, उद्योग संवाद का हुआ आयोजन

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: मधुबनी, 15 मार्च 2026। जिले में औद्योगिक विकास को गति देने और उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से समाहरणालय में ‘उद्योग संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने की, जिसमें विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े उद्यमियों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं।

कार्यक्रम में Bihar Industrial Area Development Authority के पंडौल क्षेत्रीय प्रबंधक, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र मधुबनी, परियोजना प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र सहित बीआईएडीए क्षेत्र के कई उद्यमी उपस्थित रहे।

संवाद के दौरान उद्यमियों ने मुख्य रूप से बिजली कटौती, विद्युत दरों में व्यावहारिक कठिनाइयों और अनियमित बिजली आपूर्ति की समस्या उठाई। जिलाधिकारी ने इन मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए उद्यमियों से फिक्स चार्ज और अन्य समस्याओं के संबंध में विस्तृत प्रस्ताव देने को कहा, ताकि इस पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बैठक में उद्योग हित में पहले लिए गए निर्णयों की भी समीक्षा की गई, जिस पर उद्यमियों ने संतोष व्यक्त किया। साथ ही औद्योगिक क्षेत्रों में पानी की निकासी, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था, सुरक्षा गार्ड की तैनाती और अग्निशमन केंद्र जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई।

जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह गंभीर है और इस दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बीआईएडीए के क्षेत्रीय प्रबंधक ने जानकारी दी कि इन सुविधाओं से संबंधित एक प्राक्कलन तैयार कर पटना कार्यालय को भेज दिया गया है, ताकि आवश्यक निर्णय लिए जा सकें।

जिलाधिकारी के निर्देश पर उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए हर महीने के दूसरे सोमवार को वर्कशॉप और सेमिनार आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ उद्योग संवाद का समापन किया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article