अब SMS से पाएं बिहार बोर्ड का रिजल्ट, मिनटों में मिलेगा स्कोर, जानिये क्या है सही तरीका ?

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: बिहार में बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे आते ही लाखों छात्र-छात्राएं एक साथ वेबसाइट पर लॉगिन करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में अक्सर सर्वर डाउन हो जाता है या वेबसाइट खुलने में काफी समय लग जाता है। इस परेशानी से बचने के लिए अब एक आसान विकल्प सामने है, मोबाइल SMS के जरिए रिजल्ट चेक करना।

बिना इंटरनेट के भी देखें रिजल्ट

अगर आप ऐसे इलाके में हैं जहां इंटरनेट की सुविधा कमजोर है या बिल्कुल नहीं है, तब भी चिंता की कोई बात नहीं। छात्र अपने साधारण मोबाइल फोन से एक SMS भेजकर अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं।

10वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक

मैट्रिक (10वीं) के छात्र अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं और नया संदेश टाइप करें:
BIHAR10 <स्पेस> ROLL-NUMBER
इसके बाद इस मैसेज को 56263 पर भेज दें। कुछ ही पलों में आपका रिजल्ट SMS के रूप में आपके फोन पर आ जाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

12वीं का रिजल्ट ऐसे मिलेगा

इंटरमीडिएट (12वीं) के छात्र मैसेज टाइप करें:
BIHAR12 <स्पेस> ROLL-NUMBER
फिर इसे 56263 नंबर पर भेज दें। थोड़ी ही देर में रिजल्ट आपके मोबाइल पर पहुंच जाएगा।

SMS भेजते समय रखें ध्यान

रोल नंबर सही और पूरा लिखें

मैसेज का फॉर्मेट बिल्कुल सही रखें

मोबाइल नेटवर्क चालू और स्थिर होना चाहिए

आपको बता दें कि इस साल 12वीं की परीक्षाएं 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 के बीच दो शिफ्ट में आयोजित की गई थीं। वहीं 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी तक चली। पिछले वर्ष 12वीं का पास प्रतिशत 86.5% रहा था, जबकि 10वीं में 82.11% छात्र सफल हुए थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article