मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी बिहारवासियों को चैत्र नवरात्र की शुभकामनायें

Amit Singh

NEWS PR डेस्क: पटना, 18 मार्च 2026 :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चैत्र नवरात्र के शुभ अवसर पर समस्त बिहारवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि चैत्र नवरात्र समाज में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आये, यही मेरी शुभकामना है।

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा में आज से चैत्र नवरात्र की शुरुआत हो रही है। आज उत्तरभाद्रपद नक्षत्र और शुक्ल योग का सुयोग बन रहा है। इसी के साथ आज से हिंदू नववर्ष भी शुरू हो रहा है। आज कलश (घट) स्थापना के साथ ही 9 दिनों तक चलने वाले इस त्योहार की शुरुआत हो गई है।

ऐसी मान्यता है कि चैत्र नवरात्र के नौ दिनों में देवी के अलग-अलग स्वरूपों में शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी, सिद्धिदात्री की पूजा-उपासना करने से श्रद्धालु के जीवन का उद्धार, शक्ति की प्राप्ति, बुद्धि का विकाश, आनंद की अनुभूति और साधना मार्ग प्रशस्त होता है।

Share This Article