Eid Ul-Fitr 2026 : NEWS PR की CEO पूजा श्रीवास्तव ने दिया भाईचारे और सौहार्द का संदेश

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना। रमजान के 30 रोजे रखने के बाद ईद की खुशियों का खास पल आ गया है। सऊदी अरब, यूएई और अन्य खाड़ी देशों में मनाने के बाद आज यानी 21 मार्च को भारत में ईद-उल-फितर मनाई जा रही है। इस मौके को लेकर मुस्लिम समुदाय में जबरदस्त उत्साह, उल्लास और खुशी का माहौल है। लोग एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं।

ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर NEWS PR की CEO पूजा श्रीवास्तव ने देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस खास मौके पर उन्होंने कहा कि ईद सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, त्याग और भाईचारे का प्रतीक है, जो समाज को जोड़ने का काम करता है।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि ईद जैसे पर्व हमें एक-दूसरे के करीब आने और एकता का संदेश देने का अवसर देते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस त्योहार को मिल-जुलकर मनाएं और समाज में शांति एवं सद्भाव बनाए रखें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पूजा श्रीवास्तव ने कहा कि NEWS PR हमेशा सामाजिक सरोकारों और सकारात्मक खबरों के जरिए लोगों को जोड़ने का प्रयास करता रहा है। ईद के इस अवसर पर भी संस्था सभी के जीवन में खुशहाली, तरक्की और अमन-चैन की कामना करती है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article