तेज रफ्तार बस ने बुलेट सवार को रौंदा, बैंक अधिकारी की मौत

Neha Nanhe
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क : बिहार के गया जिले में शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। गया-पंचानपुर मुख्य सड़क पर पंचानपुर पुल के पास तेज रफ्तार बस ने बुलेट सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस बाइक सवार को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई, जिसका CCTV फुटेज भी सामने आया है।

इस हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी पहचान टेपा गांव निवासी सोनू कुमार और पटना के सिपारा क्षेत्र निवासी धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई है। धर्मेंद्र कुमार Bank of India में अधिकारी के पद पर कार्यरत थे।

घटना के बाद दोनों घायलों को तत्काल मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। हालांकि, इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान धर्मेंद्र कुमार ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस गया से पंचानपुर होते हुए औरंगाबाद की ओर जा रही थी, तभी सामने से आ रही बुलेट को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, जबकि गुस्साए लोगों ने कंडक्टर को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और कंडक्टर को हिरासत में लेकर थाना भेज दिया।

इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article