गया-टिकारी रोड पर भीषण हादसा: आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, दो घायल

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: गया, 22 मार्च। गया जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा चंदौती थाना क्षेत्र के केवाली गांव के पास गया-टिकारी रोड पर हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार से आ रही दो बाइकों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवारों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है।

मृतकों की पहचान धर्मपुर गांव निवासी जितेंद्र चौधरी के 22 वर्षीय पुत्र अक्षय कुमार और बेलमा गांव निवासी भोली साव के 25 वर्षीय पुत्र सुभाष कुमार के रूप में की गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने घटना के विरोध में सड़क जाम कर हंगामा किया।

सूचना मिलते ही चंदौती थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम हटवाया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article